ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। रुड़की के सुल्तानपुर क्षेत्र में दो जगह आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम करने गए दो लोगों की मौत हो गई। एक घटना हुसैनपुर गांव के पास हुई, जहां बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर बिजली गिर गई। वहीं बाकी दो महिलाएं बच गईं। जबकि जैनपुर खुर्द गांव के युवक की खेत में सिंचाई करते समय मौत हो गई।
मुटकाबाद निवासी भोली (45) गांव की महिला आसबती और बालेश के साथ हुसैनपुर गांव के पास एक किसान के खेत में निराई-गुड़ाई करने गई थीं। जब वह खेत पर पहुंचीं तभी बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में ही आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं।

इसी दौरान भोली के ऊपर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख अन्य दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे लोग मौके पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीएम लक्सर को सूचना दी।

वहीं, जैनपुर खुर्द गांव निवासी शाहबाज (18) अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। बारिश के दौरान वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, तभी बिजली गिरने से उसकी भी मौके पर मौत हो गई। शहबाज के परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page