ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की 31वीं विद्या परिषद बैठक का आयोजन आज मंगलवार को किया गया। इस बैठक में विद्या परिषद के सभी सदस्यों की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महिलाओं और युवाओं के कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा को बढ़ावा देंगे।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी ने की। बैठक में विद्या परिषद की 30वीं बैठक के निर्णयों पर हुई कार्यवाही की समीक्षा। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य की पंचायत स्तर की महिलाओं के क्षमता विकास के लिए विश्वविद्यालय विशेष मॉड्यूल तैयार करेगा और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
इसके अतिरिक्त, युवाओं के लिए NSQF Aligned एवं NCVET मान्यता प्राप्त कौशल पाठ्यक्रमों को SSCs (NASSCOM, TCSC, MESC) के साथ अनुबंध के माध्यम से संचालित करने पर विचार किया गया। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय देश का पहला मुक्त विश्वविद्यालय बन गया है जिसे NCVET की मान्यता प्राप्त हुई है। इसके तहत, कंपयूटर साइंस कॉमर्स, मैनेजमेंट एवं अन्य विषयों में नए पाठ्यक्रम विकसित करने की योजना बनाई गई है। इस उद्देश्य के लिए विश्वविद्यालय SSCs (NASSCOM, TCSC, MESC) जैसी संस्थाओं के साथ टाइअप करेगा, जिससे छात्रों को उद्योग आधारित व्यावसायिक शिक्षा और रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। इसके अलावा राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समाज विज्ञान एवं मानविकी विद्याशाखा के अन्‍तर्गत स्‍नातक कार्यक्रमों में Research Project/Dissertation/ Seminar लागू किये जाने हेतु निदेशक, अकादमिक की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न बैठक की संस्‍तुतियों पर विचार/ अनुमोदन भी हुआ। शोध निर्देशक परिवर्तित किये जाने की संस्तुतियां भी अनुमोदित हुई। इसके अलावा परीक्षा व प्रवेश की संस्तुतियों का अनुमोदन भी किया गया।
बैठक में विवि के कुलपति प्रो. ओम प्रकाश सिंह नेगी, प्रो.एच.सी. पोखरियाल, प्रो,पीएस बिष्ट, प्रो. बृजेश कुमार पांडेय, प्रो. एच.सी. पुरोहित, प्रो. गिरिजा प्रसाद पांडेय, प्रो. पी.डी. पंत, प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. जितेन्द्र पांडेय, प्रो. दुर्गेश पंत, प्रो. एमएम जोशी, डा. प्रवेश कुमार सहगल डा.हरीश चन्द्र जोशी, डा. नीरजा सिंह, डा. सुमित प्रसाद, कुलसचिव खेमराज भटट्, वित्त नियंत्रक सूर्य प्रताप सिंह, व परीक्षा नियंत्रक सोमेश कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page