ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में आज और कल मौसम साफ रहेगा। इसके बाद तीन दिन फिर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। इधर, सोमवार शाम से हुई बर्फबारी के बाद उत्तरकाशी के हर्षिल, देहरादून के चकराता और चमोली के चोपता और मालरी में सड़कें बंद हो गईं। यहां पर्यटकों के वाहन भी सड़क से बर्फ हटाने के बाद ही निकल पाए।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से शीत हवाओं से मैदानी इलाकों का पारा और नीचे जाएगा। वहीं, पाला गिरने की वजह से बर्फ वाले स्थानों पर पाला गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है। इधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 27 से राज्य में हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। 28 को अधिकांश हिस्सों में बारिश रहेगी और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। ऐसा ही मौसम 29 दिसंबर तक रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page