ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ओखलकांडा के खनस्यूं में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने डंडे से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।

 

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय भीम सिंह पुत्र नारायण सिंह अपनी 35 वर्षीय पत्नी डिकरी देवी और चार बच्चों के साथ खनस्यूं में रहता था। शुक्रवार रात को घर पहुंचने के बाद भीम का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भीम ने डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह डिकरी देवी जब काफी देर तक घर से बाहर नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने घर जाकर देखा तो डिकरी का शव कमरे में पड़ा था, पर वहां भीम सिंह नहीं था। घबराए लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों का दावा है कि भीम नशे का आदी था। उसका बड़ा भाई रुद्रपुर में निजी कंपनी में नौकरी करता है। तल्ला ओखलकांडा के एसआई अनीश अहमद ने बताया कि ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना दी थी। मौके से डंडा बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की फोटो और पैंफलेट जारी कर सूचना देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page