ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 2016 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) परीक्षा घोटाले में पूर्व सीएम हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर छापा मारकर 1.28 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। गुरुवार को ईडी ने राजधानी में जीना समेत आयोग के पूर्व अफसरों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर नगदी, आभूषण और मोबाइल जब्त किए।

 

जीना पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के वर्तमान निजी सहायक और 2014 से 2017 तक उनके ओएसडी रहे। ईडी की इस कार्रवाई में चंदन सिंह जीना के घर से 32 लाख रुपये नगदी, 200.5 ग्राम वजन के 13 सोने के सिक्के और सात सोने की चेन बरामद कीं। इसके साथ ही रोलेक्स, राडो, पियाजे, मोवाडो, टिसोट और कैसियो एडिफिस जैसी ब्रांड की 12 लग्जरी घड़ियां भी जब्त की हैं। जांच एजेंसी ने जीना और उनके परिजनों के बैंक खातों में जमा 52.16 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं।

 

ईडी की जांच में सामने आया है कि जीना ने बिना किसी वैध स्रोत के नगद में भारी खर्च किए थे जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से मेल नहीं खाते हैं। उनके मोबाइल फोन को भी फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए जब्त कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page