ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए। किए हैं। गृह सचिव शैलेश बगोली ने सोमवार शाम इसके आदेश किए।

 

आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को नगर एएसपी देहरादून से एएसपी नगर रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को सतर्कता सेक्टर देहरादून से एएसपी देहात-2 देहरादून और मनोज कत्याल को एएसपी हल्द्वानी से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। उत्तम सिंह नेगी को एएसपी उधमसिंहनगर से एसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है। इसके अलावा हरबंस सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से एएसपी हल्द्वानी नैनीताल, शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी देहात हरिद्वार से एसपी नगर देहरादून और अनुषा बडोला को एएसपी एटीसी हरिद्वार से एएसपी अपराध एवं यातायात यूएस नगर की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार को एएसपी नैनीताल से एसपी टिहरी, राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता से पुलिस मुख्यालय, मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से एसपी सतर्कता नैनीताल, अभय सिंह को एसपी हरिद्वार से एएसपी हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को एएसपी टिहरी से एएसपी हरिद्वार नगर बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page