ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) जूनियर्स में आज ‘एडु फेस्ट’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नए अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र के आरंभ से पहले बच्चों और अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना था।

इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक और शैक्षिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी नई कक्षा शिक्षिकाओं से मुलाकात की, खेलों का आनंद लिया और टैटू आर्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इसके साथ ही बच्चों ने एजु स्पोर्ट्स, संगीत और नृत्य जैसी प्रस्तुतियों का भी भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षिक साझेदार—वीआर, ट्विन विन, ट्राई फाई और फ्रेंचैट—की भी सहभागिता रही, जिन्होंने बच्चों के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ प्रस्तुत कीं।

इस आयोजन में प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, निदेशक श्रेयल अग्रवाल, प्रधानाचार्या रंजना शाही, हेड मिस्ट्रेस अंचला साह और एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह सहित समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

‘एडु फेस्ट’ ने बच्चों और अभिभावकों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान किया और नए शैक्षणिक सत्र की शानदार शुरुआत की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page