ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के चंडीघाट पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम में पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी एक परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया। सहारनपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति ने भी इस कार्यक्रम में सनातन धर्म में वापसी की। तीर्थ सेवा न्यास की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गंगा स्नान, यज्ञ-हवन और नामकरण संस्कार संपन्न कराए गए।

 

न्यास के अध्यक्ष संत राम विशाल दास व अन्य संतों की मौजूदगी में यह संस्कार आश्रम में विधि-विधान से हुआ। घर वापसी करने वाले परिवार में माहिद, सबीना बीबी और उनके तीन बच्चे शामिल थे। धार्मिक संस्कारों के बाद माहिद को मोहित और सबीना बीबी को खुशी नाम दिया गया। उनके दो पुत्रों को रोशन एवं रोहन व पुत्री को अनन्या नाम मिला। सहारनपुर निवासी इब्राहिम को यज्ञ-हवन के बाद विराट पुंडीर नाम प्रदान किया गया।

 

यज्ञ-हवन और नामकरण संस्कार आचार्य कुलदीप विद्यार्थी और मुकेश शास्त्री ने संपन्न कराए। उपस्थित संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने परिवार का पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। तीर्थ सेवा न्यास ने घर वापसी करने वाले सभी लोगों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। धार्मिक संस्कारों के बाद पीलीभीत के परिवार के सदस्यों को नए नाम मिले। माहिद अब मोहित और

सबीना बीबी अब खुशी के नाम से जाने जाएंगे। उनके बच्चों को रोशन, रोहन और अनन्या नाम दिए गए। सहारनपुर के इब्राहिम को विराट पुंडीर नाम मिला।

 

संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि सनातन केवल एक पूजा-पद्धति नहीं है। यह जीवन को सत्य, संस्कार, कर्तव्य, सेवा और सदाचार से जोड़ने वाली जीवन-दृष्टि है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी आस्था के संबंध में निर्णय लेता है, समाज को उसके साथ सम्मान और सहयोग रखना चाहिए। उन्होंने समाज में धर्म, संस्कार और सेवा की चेतना को मजबूत करने का उद्देश्य बताया। कार्यक्रम का समापन संतों के आशीर्वाद और श्रद्धालुओं के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page