ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून में एमबीबीएस की सरकारी सीटों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित कोटे से दाखिला पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने में चार छात्राओं समेत पांच लोगों पर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो थानों में यह कार्रवाई की गई है।

 

राजस्व विभाग से प्रमाण पत्र जारी होने के बाद सीट आवंटित होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ था। जिलाधिकारी कार्यालय के आदेश पर हुई जांच में आरोपियों के आवेदन के दस्तावेज फर्जी पाए गए। इसके बाद ये प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए। अब रायपुर थाने में कंडोली के पटवारी जगदीश कुमार और क्लेमनटाउन थाने में पटवारी डिंपल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

नीट में सीट आवंटन पर उछला मामला : नीट परीक्षा के बाद राज्य में इस आरक्षित कोटे की नौ सीटें आवंटित हुई थीं। जिनमें से पांच ने दाखिला लिया।

 

सत्यापन के दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर इनमें से चार के दाखिले निरस्त कर दिए गए हैं। फर्जीवाड़े से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले इन्हीं आरोपियों के नाम अब मुकदमो में शामिल किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page