ख़बर शेयर करें -

2007 में सरदार भगवान सिंह पीजी बालावाला के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता एसपी सिंह पर चलाई थी गोली

दूसरे अभियुक्त का इसी साल सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था

देहरादून। पुलिस की लगातार दबिश के बाद 16 साल से फरार हत्याभियुक्त ने दून की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ईशान त्यागी ने 2007 में कांग्रेस नेता व सरदार भगवान सिंह पीजी बालावाला के अध्यक्ष एसपी सिंह पर गोली चलाई थी। गोली चलाने वाले दूसरे अभियुक्त मौसम शर्मा की इसी साल मार्च 2023 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। मिली जानकारी के मुताबिक 8 मई 2007 को वादी कैप्टन जे0एस0 गिल द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में सरदार भगवान सिंह पी0जी0 बालावाला के अध्यक्ष एस0पी0 सिंह पर ईशान त्यागी पुत्र चौधरी वीरेंद्र त्यागी तथा मौसम शर्मा पुत्र राम किशोर शर्मा द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के संबंध में तहरीर दी गई थी।

थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वर्ष 2007 में न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किये गए थे। उसके बाद से दोनों अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। पूर्व में कोर्ट ने दोनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। इसी बीच, अभियुक्त मौसम शर्मा की मार्च 2023 में मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जबकि अभियुक्त ईशान त्यागी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश के बाद थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी ने अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस की लगातार दबिश के बाद अभियुक्त ने 18 अक्टूबर को गिरफ्तारी के डर से 16 वर्ष बाद न्यायालय एसीजीएम द्वितीय देहरादून के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।

नाम पता अभियुक्त
ईशान त्यागी पुत्र विजेंद्र त्यागी निवासी कोठी न0- 01 बी, निकट जैन कॉलेज, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम

1- अ0उ0नि0 रवींद्र भंडारी
2- कानि0 श्रीकांत ध्यानी
3- कानि0 आशीष राठी

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page