ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार रात दो हादसे हो गए। ओजरी पालीगाड़ के पास एक डंपर यमुना नदी में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत की सूचना है। वहीं, डामटा के पास एक कार और बाइक की भिडंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिसमें से एक गंभीर घायल को देहरादून रेफर किया गया है।
बडकोट एसओ दीपक कठैत ने बताया कि डंपर जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आ रहा था। ओजरी सिलाई बैंड के बीच वह हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक ही था, परिचालक ओजरी गांव के पास उतर गया था।
वहीं, कार और बाइक की टक्कर में गजेंद्र(23) पुत्र शिबू निवासी कवानू चकराता, सुरेंद्र(19) पुत्र शिबू निवासी क्वानू चकराता, और रणवीर(25) पुत्र अज्ञात निवासी ददा चकराता घायल हुए हैं। रणवीर को हायर सेंटर भेजा गया है। बाकी दोनों युवकों को हल्की चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page