
हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में श्री हजारी प्रसाद अग्रवाल जी की जयंती के पावन अवसर पर 21 कुंडीय हवन का आयोजन श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ किया गया।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं आमंत्रित अतिथियों ने सहभागिता की। हवन के माध्यम से शांति, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा की कामना की गई।
मंत्रोच्चारण से संपूर्ण वातावरण पावन एवं भक्तिमय बन गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों को सहेजने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास रहा।

