ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के मंगलौर के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा लिब्बरहेड़ी गांव के पास उत्तम शुगर मिल के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पति-पत्नी सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान लाडला अली (37) और उनकी पत्नी गुलफ्शा (30) निवासी ग्राम कम्हेडा तुगलकपुर, जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार दंपति निजी कार्य से उत्तराखंड आए थे और शाम को घर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page