ख़बर शेयर करें -

 

 

कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे स्व. गुलाब सिंह, उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : सुमित हृदयेश

 

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. गुलाब सिंह जी की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को स्मरण किया।

 

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह जी कांग्रेस के समर्पित सिपाही और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। उनका पूरा जीवन जनसेवा और सार्वजनिक जीवन के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राजनीति में पद महत्वपूर्ण नहीं होता, बल्कि समाज और जनता के प्रति जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है और स्व. गुलाब सिंह जी ने अपने जीवन में इस भावना को चरितार्थ किया।

उन्होंने कहा कि स्व. गुलाब सिंह जी की सादगी, सहजता, संघर्षशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी 100वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना उनके प्रति सम्मान के साथ-साथ उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है।

 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह जी का व्यक्तित्व सादगी, संघर्ष और सेवा की भावना से परिपूर्ण था। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जिस निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया, वह कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि स्व. गुलाब सिंह जी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपने संघर्ष और समर्पण से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी 100वीं जयंती पर उन्हें याद करना उनके योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके बताए आदर्शों पर चलकर जनहित के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि स्व. गुलाब सिंह जी कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी।

उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेताओं का जीवन नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को यह सीख देता है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और जनता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्व. गुलाब सिंह जी का जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कांग्रेसजन उनके आदर्शों को आत्मसात कर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. गुलाब सिंह जी के आदर्शों और मूल्यों को अपने सार्वजनिक जीवन में अपनाने तथा जनहित, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर विधायक विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, दयाल तिवारी, डॉ. केदार पलड़िया, डॉ. मयंक भट्ट, नीमा भट्ट, रेनू तोमर, गीता बहुगुणा, जगमोहन चीलवाल, गिरीश तिवारी, महेशानन्द, भुवन तिवारी, खींमानद पांडे, राजेंद्र उपाध्याय, गिरीश पांडे, सतनाम सिंह, गोविंद बगड़वाल, मुकुल बलुटिया, गुरप्रीत सिंह, हर्षित भट्ट, हिमांशु जोशी, राजू सुयाल, कौशलेंद्र भट्ट, जाकिर हुसैन, संजय साह, मोहम्मद नबी, एडवोकेट मनोज बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, देवेंद्र बिष्ट, मोहम्मद इमरान, राजू बिष्ट, शंकर कोहली, बब्लू बिष्ट, संदीप भैसोड़ा, गणेश टम्टा, संदीप पांडे, मनोज भट्ट, अमित रावत, दिवेश तिवारी, मन्नू गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page