ख़बर शेयर करें -

देहरादून। 78 साल का बुजुर्ग पेंशन, जिनके पास साधारण मोबाइल है, बैंक से डेबिट कार्ड, यूपीआई समेत किसी भी तरह की ऑनलाइन सुविधा नहीं ली है, बावजूद इसके साइबर ठगाें ने उसके खाते से 12 बार में 154000 रुपये निकाल लिए। बुजुर्ग का कहना है कि यह रकम बैंक वालों ने निकाली है या साइबर ठगों ने उन्हें पता नहीं चल रहा है। कभी पुलिस तो कभी बैंक के चक्कर काटकर थक गया हूं।

यह कहानी है रामसिंह निवासी सोहलपुर सिकरोढा है जो कि पिरान कलियर के सरकारी स्कूल से हेड मास्टर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2009 से पेंशन के जरिये अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने अपना खाता कलियर के पीएनबी बैंक में खोला है। उन्होंने बताया कि बैंक से उन्होंने किसी भी तरह की ऑनलाइन सुविधा नहीं ली है और बैंक में पासबुक के जरिये पैसा निकालते रहे हैं।
उन्होंने लंबे समय बाद अपनी पास बुक में एंट्री कराई तो पता चला कि खाते से 154000 रुपये गायब हैं जो कि 29 नवंबर से 26 दिसंबर 2025 के बीच 12 बार में निकाले गए। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने साइबर थाने में जाने की बात कही। 16 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई लेकिन कोई कुछ नहीं बता रहा है कि रकम कहां गई। अब बुजुर्ग ने पीएनबी के हेड ऑफिस में चेयरमैन एवं मैनेजमेंट डायरेक्टर को पत्र लिखा है। इस संबंध में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि जांच अधिकारी से मामले में जानकारी हासिल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page