ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सीबीआई ने ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी से एक बाबू को 1500 रुपये घूस लेते पकड़ा।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के कुमाऊं क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को सीबीआई देहरादून की टीम ने छापेमारी कर एक लोअर डिविजन क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी लिपिक एक महिला को पेंशन जारी करने के नाम पर 1500 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। महिला के बेटे ने इसकी शिकायत सीबीआई के टोलफ्री नंबर पर की थी। शुरुआती जांच में पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी लिपिक विजय शंकर शर्मा को गिरफ्तार किया। देहरादून सीबीआई कार्यालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
महिला की पेंशन जारी करने को लेकर ईपीएफओ दफ्तर में रिश्वत की सूचना पर पहुंची सीबीआई की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस बीच आरोपी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। सीबीआई अधिकारियों के पहुंचने की सूचना से दफ्तर में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपी लिपिक को दबोचने के लिए शुक्रवार शाम करीब चार बजे से कार्रवाई शुरू की। देर रात करीब 10 बजे तक दफ्तर में कार्रवाई जारी रही। इस बीच आरोपी से पूछताछ भी की गई। आरोपी को टीम कल अदालत में पेश करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page