ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। घर के बाहर खेल रही 11 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस काम में उसके साथी ने भी सहयोग किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म और उसके साथी पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
हरिद्वार के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की बेटी (11) मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान कलियर निवासी शाहरुख और कुर्बान वहां पर आए। लड़की को घर के बाहर अकेला देखकर दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ उसके घर के पास ही जंगल में ले गए।
आरोप है कि जंगल में ले जाकर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि उसके साथी कुर्बान वहां पर किसी के आने जाने पर नजर रखता रहा। दुष्कर्म के बाद आरोपित यह बात किसी को न बताने की धमकी देकर फरार हो गए। घर के बाहर लड़की को न पाकर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच उन्हें लड़की जंगल की तरफ से आती दिखी।

जब घर वालों ने उससे जानकारी ली तो उसने पूरा मामला बता दिया। दुष्कर्म का पता चलते ही परिजनों के पांव तले की जमीन खिसक गई। पीड़ित के परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने लड़की की तहरीर पर इस मामले में शाहरुख पर दुष्कर्म तथा कुर्बान पर सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। कलियर थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page