ख़बर शेयर करें -

चंपावत। चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत सीमांत क्षेत्र वालिक में गुरुवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया । जानकारी के अनुसार, गांव की बीच रात करीब ढाई बजे एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई ।
बताया जा रहा है कि घर की दूसरी मंजिल पर राजेंद्र सिंह बिष्ट (47 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय कमल सिंह बिष्ट सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वे जिंदा जल गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर की पहली मंजिल पर पशुओं को बांधा गया था, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा । हालांकि आग से मकान को भारी क्षति पहुंची है।
घटना की सूचना मिलते ही देवीधुरा चौकी पुलिस, थाना पाटी पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और विस्तृत कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page