ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में आज सुबह गाड़ी के शोरूम के ठीक बगल में ग्राउंड के अंदर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्राउंड में खड़ी तीन गाडियां आग से जल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि Kia कार का शोरूम गोरापड़ाव के पास है। इसके ठीक बगल में शोरूम का ग्राउंड है। जहां पर कई पुरानी गाड़ियां खड़ी होती हैं। जिनमें तीन खड़ी गाड़ियों में आग लग गई और पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। वहीं आसपास अफरा तफरी का माहौल भी हो गया था। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। गाड़ियों में आग किन कारणो से लगी है, यह जांच का विषय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page