ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिलौटी में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब जंगल से मवेशियों के लिए चारा लेने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया इस हमले में महिला की मौत हो गई । मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय लीला देवी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय नरोत्तम आर्य की पत्नी थी।
अनुसार के अनुसार लीला देवी अपने गांव की एक अन्य महिला के साथ जंगल में चारा लेने गई थीं। जब वे दोनों जंगल में आगे बढ़ रही थीं, उसी समय तेंदुआ अचानक उन पर झपट पड़ा। तेंदुए ने लीला देवी को अपनी पकड़ में ले लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और गांव वापस आकर लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी।घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीमघटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचित किया गया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के नेतृत्व में वन कर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गांव से करीब एक किलोमीटर अंदर लीला देवी का शव बरामद कर लिया। शव के पास तेंदुए के पंजों के निशान पाए गए, जिससे घटना की पुष्टि हुई।क्षेत्र में व्याप्त दहशतइस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी जंगली जानवरों का खतरा रहा है। बाघों और तेंदुओं के हमले की घटनाएं यहां पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन हाल के दिनों में इस प्रकार की घटना ने गांववालों को फिर से चिंता में डाल दिया है। कई ग्रामीण अब जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं, खासकर महिलाएं और बच्चे जो अक्सर अपने पशुओं के लिए चारा लेने जंगल जाते हैं।वन विभाग की प्रतिक्रियावन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि इस घटना की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग तेंदुए के मूवमेंट पर निगरानी रखेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाएगा। वन विभाग जल्द ही इलाके में जागरूकता अभियान चलाने और सुरक्षा के उपायों को लेकर ग्रामीणों से चर्चा करने की योजना बना रहा है।प्रशासन की जिम्मेदारी और ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। वे चाहते हैं कि वन विभाग और प्रशासन मिलकर जंगल में निगरानी कैमरे लगाएं और पिंजरे रखे जाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है, और लोग लीला देवी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने वन विभाग के अधिकारियों को दूरभाष से तत्काल इस नर-भक्षी को पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासी भयभीत हैं घटना की पूर्णावर्ती ना हो इसके लिए विभाग आवश्यक कदम उठाए साथी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा जल्दी प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page