ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चंपावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र में जानवरों के लिए चारा पत्ती काटने के दौरान एक छात्रा पेड़ से गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। ​युवती की मौत से परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मृतका स्नातक की छात्रा थी। छात्रा का बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार देवीधुरा डिग्री कॉलेज की छात्रा नेहा चम्याल (21) पुत्री दिनेश चम्याल निवासी पखोटी देवीधुरा अपनी मां के साथ जानवरों के लिए चारा पत्ती काटने गई थी। वह एक पेड़ में चढ़ चारा पत्ती काट रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने की वजह से नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पखोटी गांव में भी एकाएक हुई इस दुर्घटना से मातम छा गया। चार भाई-बहनों में नेहा सबसे बड़ी थी। गमगीन माहौल में नेहा का अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page