ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल-कालाढूंगी रोड में मंगोली के समीप दो कारों की भिड़ंत में एक कार सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल को कालाढूंगी असप्ताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी अवनीश साह (24) सोमवार की शाम अपनी कार संख्या यूके04पी-4666 में कालाढूंगी से नैनीताल की ओर आ रहे थे। वह मंगोली के समीप पहुंचे ही थे कि मोड़ में सामने से आ रहे दिल्ली के पर्यटक की कार संख्या- डीएल2सीबी- 0687 से उसकी कार सामने से भिड़ गई। दोनों कारों की भिड़ंत में अवनीश बुरी तरह जख्मी हो गए। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की मदद से घायल को कार से बाहर निकाला।

जिसके बाद राहगीर घायल को लेकर कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अवनीश साह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी कार में सवार चार पर्यटकों को मामूली चोट आई है। अवनीश साह मोहनलाल साह विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अनुपमा साह व जिला कोर्ट में अधिवक्ता अखिल साह के बेटे थे। वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।
मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि दूसरी कार को हरिनगर दिल्ली निवासी करन मलिक चला रहे थे। जिसमें अन्य तीन लोग सवार थे। अन्य लोगों को मामूली चोटे आए हैं। फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। कालाढूंगी पुलिस की ओर से शव के पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page