ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र के तेजम तहसील के बोरागाव के कांपा तोक में भालू ने हमला कर एक महिला को मार दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के मुताबिक कांपा तोक के त्रिलोक सिंह की पत्नी 42 वर्षीय बसंती देवी खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान भालू आ गया और महिला पर हमला कर दिया, जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस को बताया और दावा किया कि हमले के बाद उन्होंने भालू को भागते देखा है। नाचनी कानूनगो बसंत लोहनी ने बताया कि महिला कांपा तोक में अकेली रहती थी। उसके पति और बच्चे हल्द्वानी में रहते थे। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page