ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक युवक ने किशोरी को छेड़ दिया जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक को बचाने आए परिजनों को पीट दिया। सूचना पर पहुंची खेड़ा चौकी पुलिस ने युवक को किसी तरह से लोगों के चुंगल से बचाया। उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। गोलापार के खेड़ा स्थित अंसारी कालोनी में एक युवक द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ के बाद लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने उसे जमकर पीट गया। युवक को पीटता देख परिजन उसे बचाने के लिए आए तो लोगों ने उनकी भी जमकर धुनाई लगास दी। इस बीच मारपीट की सूचना पर खेड़ा पुलिस चौकी भी मौके पर पहुंच गई और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहरं युवक के परिजनों को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page