ख़बर शेयर करें -

 

कोटद्वार। पौड़ी जिले के सुगम के पास मेहर गांव में भारी बारिश के बाद मकान ढह गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने तीनों शव बरामद कर लिए हैं।

 

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक आज प्रातः जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी गढ़वाल से मेहर गांव, सतपुली में एक मकान ढहने तथा उसके मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सतपुली पोस्ट प्रभारी उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में एफआईआर टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस, तहसील प्रशासन एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए सघन राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

 

जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मलबे को व्यवस्थित तरीके से हटाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। अभियान के दौरान मलबे में दबे तीनों व्यक्तियों के शव एक-एक कर बरामद कर लिए गए तथा आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किए गए।

 

इसके पश्चातF टीम द्वारा घटनास्थल के सभी संभावित स्थानों की गहन जांच एवं सर्चिंग की गई। किसी अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की संभावना न रहने पर रेस्क्यू अभियान समाप्त किया गया। मलबे में तीन शव बरामद हए। मृतकों में मथुरा देवी, उम्र 80 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह, निवासी मेहर गांव,

धीरेंद्र सिंह, उम्र 44 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह, निवासी मेहर गांव, 5 वर्षीय बालक, *नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है) शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page