ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंहनगर। अवैध खनन रोकने में लापरवाही पर एसएसपी अजय गणपति ने ऊधमसिंहनगर जिले की पूरी शक्तिफार्म चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी इंचार्ज सहित आठ पुलिसकर्मियों पर इसकी गाज गिरी है।

क्षेत्र में अवैध खनन के बावजूद पुलिस पर प्रभावी कार्रवाई न किए जाने के आरोप लगते रहे। सोमवार को समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट समेत एएसआई सुरेंद्र बोरा, भगवान रमोला, हरीश कबड़वाल, भुवन आर्या, तुलसी भट्ट, भूपेंद्र कुमार और दीपक नेगी को लाइन हाजिर कर दिया।

करीब ढाई माह पूर्व शक्तिफार्म में खनन माफिया राजस्व टीम से जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाकर ले गए थे। मामले में तहसीलदार हिमांशु जोशी ने केस दर्ज कराया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। रविवार को राजस्व उपनिरीक्षक की जांच में बैगुल नदी में खनन की पुष्टि हुई थी। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करने में नाकाम रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश न लगा पाने, ड्यूटी में लापरवाही पर शक्तिफार्म चौकी प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page