ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

हल्द्वानी: बीती रात मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गौजाजाली दक्षिणी सिंचाई नहर में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया. लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई.वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिलेगी नहर में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद पूरे मामले में पुलिस ने नहर से शव को निकालकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की. लेकिन उसकी प्राप्त नहीं हो पाई है. जिस शख्स का शव मिला है उसकी उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. लंबाई लगभग 5 फुट 2 इंच और रंग सांवला है.उन्होंने बताया कि शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है. शिनाख्त के लिए 24 घंटे रखा जाएगा. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page