ख़बर शेयर करें -

खटीमा। मवेशियों को जंगल में चराने गई वृद्धा को बाघ ने हमला कर मार डाला। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर बाघ को भगाया और शव को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार बग्गा चौवन निवासी 72 वर्षीय गोपुली देवी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा सिंह तीन पड़ोसियों के साथ कम्पार्टमेंट नंबर 47 के जंगल में मवेशी चराने गई थीं। तभी अचानक से बाघ ने गोपुली देवी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटकर जंगल में ले गया। पास में ही भैंस चरा रहे ग्वालों ने तुरंत ग्रामीणों और बग्गा चौकी के वन बीट अधिकारी यशपाल सिंह को बताया। सूचना पर रेंजर मनराल के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। टीम को मौके पर बाघ के पदचिह्न और दूसरे निशान मिले। उन्होंने हवाई फायरिंग के बाद बाघ को भगाया और कुछ दूर गोपुली देवी का शव बरामद किया। वन कर्मियों को महिला के शव से बाघ के बाल मिले, जबकि घावों से बाघ की लार के नमूने मिले। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बाघ के हमले की पुष्टि की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page