ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आज शनिवार को वेंडी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल दौलतपुर गौलापार में वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि शंकर दत्त पाण्डे डीआईजी सीआरपीएफ़ तथा विशिष्ट अतिथि जोगेन्द्र सिंह रौतेला निवर्तमान मेयर नगर निगम हल्द्वानी तथा अतिथिगण संध्या डालाकोटी , किरन डालाकोटी, अर्जुन बिष्ट , बालम सिंह बिष्ट , त्रिलोक सिंह नौला, हुकुम सिंह कुंवर,भुवन लोशली, छत्रपति बेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने कुमाऊँनी गीत , राजस्थानी कलबेलिया , योगा , वुमेन इंपावरमेंट , सोशल मीडिया से बचाओ आदि कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।

अंत में विद्यालय के प्रबन्धक डॉ विकल बवाड़ी तथा प्रधानाचार्या डॉ भावना बवाड़ी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की साथ ही स्कूल कोरडीनटर श्री बिरेन्द्र सिंह रावत, व मंजु थापा ने सभी अध्यापकों को इस प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया।

सभी बच्चों , अभिभावकों तथा अतिथिगण को नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page