ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले में सुरक्षा को लेकर बड़ी सख्ती बरती। हाल फिलहाल में मंदिर में चोरी का खुलासा, नशा तस्करों की गिरफ्तारी, हत्या का खुलासा,चेन स्नेचिंग के खुलासे के बाद आज बड़ा खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चोरी की 12 बाइक बरामद की हैं। पुलिस इस गिरोह के छह चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस चैकिंग से बचने के लिए चोरी की मोटरसाइकिलों को जंगल में छुपाया गया था। शातिर चोर इन बाइकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान व अपराधियों की गिरफ्तारी की धड़पकड़ जारी है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा 06 शातिर मोटरसाईकिल चोर को चोरी की 12 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पुलिस के मुताबिक 11/09/24 को वादी मेराजुद्दीन निवासी आजादनगर ला०न० 02 थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा थाना बनभूलपुरा पर आकर तहरीर दी की मोटरसाईकिल TVS APATCHE संख्या यूके 04 X 0759 रंग सफेद है जो दिनांक 09.09.2024 को घर के बाहर से किसी चोर द्वारा चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियोग के सफल निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही कर थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार के द्वारा सम्पादित की जा रही है, जिसके क्रम में अभिगणों की जानकारी करते हुए चैकिंग के दौरान आवला गेट रेलेवे फाटक गौला बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। इनमें कुबेर सिह उर्फ अमन पुत्र सत्यपाल सिह निवासी हाईडिल कालोनी कालागढ जिला पौडी गढवाल उम्र 19 वर्ष, पूर्व में अफजलगढ़ से तीन बाईक चोरी में बाल सुधार गृह मुरादाबाद में रहा है।
सलीम अली पुत्र स्व0 सादिक अली नि० ग्राम टिब्बा लालपुर थाना किच्छा जिला उ0 सि० नगर उम्र – 22 वर्ष, पूर्व में किच्छा थाने से चाकू एंव कॉपर की चोरी करने में जेल गया है। ओम शर्मा उर्फ अंशु पुत्र राजकुमार शर्मा नि0 डी 561 नंदग्राम गाजियाबाद उ० प्र० उम्र 20 वर्ष। मई 2024 को किच्छा थाने से टुकटुक की बैट्री चोरी में जेल गया था। ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा नि0 आगमन प्री स्कूल के सामने वाली गली लालपुर जिला उ0 सि नगर उम्र 20 वर्ष, रवि सिह पुत्र राजू सिह नि० ग्राम इटऊवा थाना सुभाषनगर जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 19 वर्ष। मई वर्ष 2024 में रूद्रपुर कोतवाली से 02 बाईक चोरी में जेल गया है। संदीप मौर्या पुत्र स्व0 श्री ओमपाल मौर्या नि0 मेहराया रोड बाल विकास स्कूल के पास लालपुर थाना किच्छा जिला उ0 सि० नगर उम्र 21 वर्ष।
जनवरी 2024 में बिलासपुर थाने से बाईक लूट में एंव मई में किच्छा थाने से नकबजनी में जेल गया था। को गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस टीम द्वारा16.09.2024 को दो अदद मो०सा० क्रमशःUK -04-X-0759 अपाचे RTR 160 रंग सफेद मॉडल जो कि 09.09.24 को लाईन नं-02 आजाद नगर बनभूलपुरा से चोरी की थी। हीरो स्पेलेंण्डर संख्या UK 04X 3566 रंग नीला मॉडल जो की मंगल पड़ाव क्षेत्र से चोरी की थी के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण से विस्तृत पूछताछ किये जाने पर ज्ञात हुआ कि यह एक शातिर अन्तर्राज्यीय चोरों का गिरोह है जो कि जनपद नैनीताल में हल्द्वानी शहर, बनभूलपुरा, मुखानी एंव रामनगर क्षेत्र तथा रूद्रपुर, किच्छा एंव पंतनगर क्षेत्र से भी वाहनों को चोरी करते थे और नशे की पूर्ति के लिए चोरी के वाहनों को बेचने एँव अन्य अपराधों में प्रयुक्त करते थे। उक्त चोर इतने शातिर हैं कि इनके द्वारा वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अथवा नम्बर प्लेट हटाकर उनका प्रयोग किया जाता था। कई वाहनों के चैसिस नम्बर को खुर्द-बुर्द किया जाता था।
अभियुक्तगण से की गयी विस्तृत पूछताछ पर इनके द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये वाहनों को यह अन्य चोरी के लिए प्रयोग में लाते थे और चोरी किये गये वाहनों को चोरी के उपरान्त नम्बर प्लेट हटाकर शहर के सुनसान इलाके एंव अलग-अलग पार्किंगों में छुपा कर रखते थे।
पूछताछ पर बताया कि पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चैकिंग के कारण उनके द्वारा उक्त वाहनों को ट्रंचिंग ग्राउन्ड के पास जंगल में छुपाकर रखा हुआ था और पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए वाहनों को ले जाने की फिराक में थे की पकड़े गये। चोरों की निशादेही पर 10 मोटर साईकिल और बरामद की गयी। कुल- 12 बाईक बरामद की गई।
बनभूलपुरा एवमं हल्द्वानी में पंजीकृत अपराध से सम्बन्धित वाहनों का विवरण

एफआईआर संख्या-176/2024 धारा 303 (2) बीएनएस से सम्बन्धित अपाचे RTR 160 UK – 04-X-0759 रंग सफेद मॉडल जो कि 09-09-24 को लाईन नं-02 आजाद नगर बनभूलपुरा से चोरी की थी।
एफआईआर संख्या-177/2024 धारा 303(2) बीएनएस मो०सा० हीरो स्पेलेंण्डर संख्या UK- 04एसी-6340 इन्द्रानगर क्षेत्र से दिनाँक 13-09-24 को चोरी की थी।


एफआईआर संख्या-332/2024 धारा 303(2) बीएनएस मो०सा० हीरो स्पेलेंण्डर संख्या UK-04X 3566 रंग नीला मॉडल जो की दिनाँक 10.09.24 को मंगल पड़ाव क्षेत्र से चोरी की थी। चोरों की निशादेही पर बरामद मोटरसाईकिल का विवरण-उक्त चोरों की निशादेही पर मो०सा० स्पेलेन्डर- 07, अपाचे- 03, प्लेटिना- 01,TVS- 01 बरामद हुई। कुल 12 बाईक बरामद की गयी है।
चोरों द्वारा पूर्व में मेडिकल चौकी क्षेत्र से एक दिन में 01 अपाचे मो0सा0 एवं 01 सुपर स्पलैन्डर मोटर साईकिल भी चोरी की गयी थी। जिनमें से सुपर स्पैलन्डर मो0सा0 जो कि रूद्रपुर थाने में बरामद हुयी थी एंव अपाचे मो0सा0 को इनके द्वारा काट दिया गया था जिसके पार्टस बरामद हुए थे।
उक्त गैंग के क्रिया कलापों के सम्बन्ध में सम्बन्धित जनपदों से जानकारी एकत्र की जा रही है। अन्य बरामदा वाहन किन-किन स्थानों से चोरी किये गये हैं उनके सम्बन्ध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2500 रूपये नगद पारितोषिक की घोषणा की गयी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, भूपेन्द्र जेष्ठा,महबूब अली शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page