ख़बर शेयर करें -

लालकुआं वार्ड नंबर 4 में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

लालकुआं-पिछले कुछ दिनों से लालकुआं व आसपास के क्षेत्रों में पैर पसार रहे डेंगू एवं मलेरिया की बचाव हेतु लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम के द्वारा लालकुआं क्षेत्र के हर वार्ड में जगह जगह शिविर इत्यादि लगाकर लोगों की निशुल्क जांच एवं उपचार किया जा रहा है

इसी के चलते आज सोमवार को वार्ड नंबर 4 मस्जिद मोहल्ले मे पहुंची लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने लोहनी निवास के तत्वाधान में शिविर लगाकर लोगों की निशुल्क जांच एवं लोगों को डेंगू मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम हेतु तरह-तरह के उपाय बताए एवं निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय दीक्षित, हर्षिता कबडवाल आशा उमा तिवारी विमला चौधरी आंगनवाड़ी की हेमा पाठक दीपा मिश्रा सुमन कुमारी इत्यादि लोग शामिल रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page