ख़बर शेयर करें -

देहरादून। हल्द्वानी शहर अंतर्गत थाना वनभूलपुरा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई घटना की मजिस्ट्रीयल जांच होगी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत जांच करेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह जानकारी दी है।
शासन ने कुमाऊं आयुक्त को 15 दिनों के भीतर हल्द्वानी वनभूलपुरा में हुई घटना की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए हैं।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को थाना वनभूलपुरा, हल्द्वानी और निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई हिंसात्मक घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु जांच अधिकारी नामित किया गया है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने घटना की निष्पक्ष जांच 15 दिनों के भीतर संपादित करते हुए जांच आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए‌।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page