ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। हल्द्वानी विजिलेंस ने दिनेशपुर थाने में तैनात दरोगा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोप है कि दरोगा ने बिजली चोरी के एक मुकदमे को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपये की डिमांड की थी। वहीं मामले में एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है।

विजिलेंस के मुताबिक बीते 28 जनवरी को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के द्वारा श्रीरामपुर निवासी राजेश गोलदार पुत्र निहार गोलदार के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना दरोगा अनवर अहमद कर रहे थे। नामजद राजेश गोल्दार से मुकदमे में राहत दिलाने के नाम पर दरोगा अनवर अहमद ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर हल्द्वानी की सतर्कता पुलिस ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही दरोगा ने दिनेशपुर थाने के पूछताछ कक्ष से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ हल्द्वानी स्थित कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल प्रभाव से दरोगा अनवर अहमद को निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page