
हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर में कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस ने अपराध एवं नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया है। इसी क्रम में आज 07 मई को कुमाऊँ परिक्षेत्र में गठित एसओटीएफ एवं थाना पुलभट्टा, जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही की गई। वाहन चेकिंग के दौरान थाना पुलभट्टा क्षेत्रान्तर्गत सिरौली कला के पास अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आकिब पुत्र मुख्तायर अहमदनिवासी वार्ड नम्बर 06, सिरौली कला, किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर है। उसके पास से 16.560 किलोग्राम डोडा
एक देशी तमंचा, 315 बोर के 10 जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल (बुलेट) बरामद की गई। अभियुक्त को वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिद्धिम अग्रवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर को निर्देशित किया गया है कि अभियुक्त से गहन एवं विस्तृत पूछताछ कर यह सुनिश्चित किया जाए कि अवैध डोडा, देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस की आपूर्ति कहां से की जा रही थी तथा किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जा रही थी। साथ ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
एसओटीएफ ने पिछले 8 माह माह में रेंज में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें अब तक कुल 794 नशीले इंजेक्शन, 44,170 नशीली गोलियां एवं कैप्सूल बरामद किए जा चुके हैं। यह कार्यवाही कुमायूँ पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

