ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

विपुल कुमार संवाददाता,

रुद्रपुर : रुद्रपुर में कार सवार बदमाशों ने रंजिश में बिलासपुर के युवक पर फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार आरोपित फरार हो गए। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस की अलग अलग टीम हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द आरोपिताें को दबोच लिया जाएगा।पुलिस के मुताबिक बिलासपुर रामपुर निवासी दलजीत सिंह और बिलासपुर के ही गुरुवीर सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात 12 बजे के आसपास गुरुवीर सिंह ने दलजीत सिंह को रुद्रपुर बुलाया। जहां पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान गुरुवीर सिंह ने दलजीत को गोली मार दी। जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।हालत गंभीर देख हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि दलजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावरों की तलाश में पुलिस और एसओजी की तीन टीम लगी है। आरोपित की लोकेशन ट्रेस कर उन तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page