ख़बर शेयर करें -

। एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

लाल कुआं -दिनांक 1/12/2022 को थाना लालकुआं पर वादिनी मुकदमा मीनू पत्नी श्री हर प्रसाद वर्मा निवासी नगीना कॉलोनी लाल कुआं द्वारा एक तहरीर बाबत दिनांक 30/11/2022 को उसका पुत्र अनिल उम्र 15 वर्ष अपने दोस्त शुभम पुत्र सुधीर विश्वास उम्र 15 वर्ष तथा विकास पुत्र स्वर्गीय विनोद उम्र 11 वर्ष के साथ घर से समय 10:00 बजे प्रातः खेलने के लिए गए थे जो घर वापस नहीं आने व काफी तलाश के बाद कोई जानकारी नहीं मिलने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने के संबंध में दी गई जिस संबंध में खाना लालकुआं पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए गुमशुदा नाबालिक तीनों बच्चों के संबंध में एफ आई आर पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री डीआर वर्मा द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया तथा अंदर जनपद तथा सरहदी जनपद वाह सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कर सूचित किया गया तथा थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु थाना क्षेत्र के सीसीटीवी का अवलोकन किया गया जिस पर गुमशुदा नाबालिक बच्चों का ट्रेन से बैठ कर जाना ज्ञात हुआ जिस पर दोराने तलाश तीनों गुमशुदा नाबालिक बच्चों उपरोक्त को लालकुआं रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद किया गया बाद बरामद गुमशुदा को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया!

पुलिस टीम का विवरण
उपनिरीक्षक कृपाल सिंह
उप निरीक्षक त्रिभुवन सिंह
कॉन्स्टेबल तरुण मेहता
कॉन्स्टेबल आनंदपुरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page