ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा ।

लालकुआं। बिन्दुखत्ता क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री कर रही महिला को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचते हुए 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान किया।
कोतवाली पुलिस कर्मियों ने
बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर प्रथम हाटाग्राम से मुखबिर की सूचना के आधार पर बीना देवी पत्नी स्व नारायण सिंह के यहां छापेमारी कर महिला को अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया जिसके पास से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की। जिसके बाद महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसका चालान कर दिया महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में तरुण मेहता किशोर रौतेला और गीता कंबोज शामिल थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से उक्त महिला द्वारा क्षेत्र में कच्ची शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने उक्त कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page