ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

विपुल कुमार संवाददाता,

रुद्रपुर : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने काशीपुर रोड स्थित डिजायर गेस्ट हाउस में राजस्थान की युवती से जबरन देह व्यापार कराने के आरोपित संचालक को गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने उसके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। मामले में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।गुरुवार रात सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित डिजायर गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधि चल रही है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और गेस्ट हाउस में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक कमरे में युवती बरामद हुई।पूछताछ में उसने बताया कि वह राजस्थान की रहने वाली है और गेस्ट हाउस संचालक उससे जबरन अनैतिक देह व्यापार कराता है। इस पर टीम ने गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नाम भूरारानी निवासी इंद्रपाल सुखीजा बताया। यूनिट प्रभारी बसंती आर्या ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पहले भी सामने आ चुके है मामलेरुद्रपुर में स्पा सेंटर्स और होटल रिसार्ट में अवैध देह व्यापार के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। पुलिस कई आरोपितों को गिरफ्तार जेल भी भेज चुकी है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल भी समय समय पर अभियान चलाती रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page