ख़बर शेयर करें -

ज्वेलरी शॉप स्वामियों को मिली कनाडा से फोन पर धमकी विगत दिनों काशीपुर में एक के बाद एक हुए गोलीकांड की तड़तड़ाहट से काशीपुर गुंजा था गोलियों की तड़तड़ाहट से कुछ ही दिन बीतने के बाद अब ज्वेलर्स शॉप स्वामीयो ने अपर अधीक्षक कार्यालय में व्यापारियों ने पहुंचकर एसपी चंद्र मोहन सिंह मिले ।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि में ज्वेलरी शॉप चलाने वाले तीन व्यापारियों को कनाडा से धमकी भरी कॉल आई है ।जिससे व्यापारी दहशत में आ गए हैं और उन्होंने एएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कॉल करने वाले ने 2- 2 घंटे के अंतराल पर तीनों व्यापारियों को फोन किया और खुद को गोल्डी बरार बताते हुये 50 -50 लाख रु की रंगदारी मांगी । रंगदारी न देने पर पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है ।

वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के बाद मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page