ख़बर शेयर करें -

संपादक अजय अनेजा।

हल्द्वानी। बंद घर का ताला तोडकर हजारो की नगदी व मोबाइल चोरी करने के आरोपी को मुखानी पुलिस ने 6 घंटे में ही गिरफ्तार कर उससे चोरी का मोबाइल व नगदी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नमन मॉल नियर ब्लॉक ऑफिस मुखानी निवासी अमित कुमार पुत्र बलदेव प्रसाद ने बीते शनिवार मुखानी थाने पहुँचकर तहरीर दी कि वह किसी कार्य से गया हुआ था। जब वह शाम को कमरे में पहुंचा तो उसके कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और ताला टुटा पडा था। पीडित ने बताया कि चोर घर से 19 हजार की नगदी व ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल ले गये है। तहरीर पर मुखानी थानाध्य रमेश बोरा ने तुरंत अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरु किया। पुलसिया जांच व सटीक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने किशन आर्य पुत्र अमर राम निवासी जवाहर ज्योति तोक पनियाली दमुआढुंगा थाना मुखानी को मय चोरी का मोबाइल व नगदी के साथ बसानी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page