ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

किच्छा। एक व्यक्ति ने गांव के ही छह युवकों पर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और भतीजी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह 18 नवंबर को पत्नी और 15 वर्षीय भतीजी के साथ गांव से कुछ दूरी पर अपने खेत में लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही छह युवक वहां पहुंचे और उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपित उसकी पत्नी को गन्ने के खेत में ले जहां उसकी पत्नी के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अन्य दो लोगों ने भतीजी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 323, 354, 376, 504, 506 और पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page