ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

हल्द्वानी। आज सुबह तड़के यहां रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की दो हिस्सों में कटी संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास हल्द्वानी- लालकुआं रेलवे ट्रैक पर पटरी के बीचो बीच एक युवक की दो टुकड़ों में लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। फिलहाल युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि सूचना मिली कि इंदिरा नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है युवक के लाश के पास एक मोबाइल व एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। बरामद मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा हुआ है जिसके चलते किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है।एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें प्रेम प्रसंग का जिक्र किया गया है लेकिन उसमें उसका कोई एड्रेस नहीं लिखा है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस शव की शिनाख्त करा कर परिजनों से संपर्क में जुटी हुई है। मृतक युवक की उम्र करीब 27 साल के आसपास बताई जा रही है। युवक की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page