ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ। केदारनाथ उपचुनाव के लिए 13 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है। 13 वें राउंट की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 23,310 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत 18,031 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान 9,266 वोट मिले हैं। बता दें कि आशा नौटियाल 5,099 वोट से जीत गयी हैं।
उत्‍तराखंड की एक मात्र केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी।आज यानी 23 नवंबर को नतीजे आ गए। बीजेपी से आशा नौटियाल और कांग्रेस से मनोज रावत के बीच मुकाबला था। बीजेपी प्रत्‍याशी आशा नौटियाल चुनाव लगभग जीत गई हैं। ऐलान होना बाकी है। कुछ ही देर में आशा नौटियाल के जीत का ऐलान कर दिया जाएगा। मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर में शुरुआती रुझान में बीजेपी प्रत्‍याशी ने बढ़त बना ली थी। केदारनाथ सीट पर कुल 6 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा को 23814 वोट पड़े है। 5623 वोटो से जीती है। जीत के बाद भाजपायों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page