ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से लापता चल रहे फैक्टरी कर्मचारी का शव भेल क्षेत्र में जंगल से बरामद हो गया। सहकर्मी ने ही अपने दो सालों के साथ मिलकर फैक्टरी कर्मचारी की शराब पिलाने के बाद ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा फरार है। हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 16 जनवरी को शीशपाल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने थाना सिडकुल में शिकायत दी थी। बताया था कि एक फैक्टरी में नौकरी करने वाला उसका भाई तेजपाल (49) बीती 12 जनवरी से लापता है। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया था।

गुमशुदगी दर्ज कर एसओ मनोहर सिंह भंडारी की अगुवाई में टीम गठित कर तेजपाल की खोजबीन में लगाई गई। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही बैंक खाते की डिटेल चेक की गई। संदेह के आधार राहुल (24) निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में राहुल ने कबूला किया कि तेजपाल के साथ वह कंपनी में काम करता है।
समय-समय पर उससे ब्याज पर पैसे लेता रहता था। तेजपाल का उसके घर पर आना जाना था। वह पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इस बात से गुस्सा होकर शराब पीने के बहाने तेजपाल को बुलाकर अपने रिश्ते के साले मोहित और रोहित निवासीगण गांव हलालपुर सहारनपुर हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर के साथ मिलकर शराब पीने के बाद ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों से ढककर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपी राहुल, उसके साले मोहित की निशानदेही पर वर्क्स हॉस्टल के सामने मजार के पास जंगल से शव को बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि घटनास्थल से ईंट बरामद कर ली गई है। फरार आरोपी रोहित की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page