ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में दिनेशपुर नेशनल हाईवे-74 पर मोहनपुर नंबर एक गांव में एक बैग में महिला की लाश मिलने से सनसनी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की।

अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। वहीं फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी निर्देश दिए। पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद मोहनपुर नंबर 1 गांव में बकरी चराने वाले बच्चों ने एक खेत में एक बड़ा बैग पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर दिनेशपुर सहित गदरपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें महिला का शव होने से हड़कंप मच गया। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। महिला के गले में चुन्नी लिपटी मिली। उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। महिला की दोनों टांगें तोड़कर बैग में लाश डाली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page