ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

हल्द्वानी। शहर में निकाली गई कलश यात्रा के दौरान चोर-उचक्के सक्रिय दिखे। इस बीच वे कई महिलाओं के गले से सोने की चेन ले उड़े और महिलाओं की नथ भी निकलने की बात सामने आई। कुछ महिलाओं ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग भी की है।

शनिवार को कलश यात्रा में 1100 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं थीं। इतनी भीड़ में पुलिस का इंतजाम तो था लेकिन उसके बाद भी उचक्के पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए। यात्रा के दौरान कई महिलाओं के गले की सोने की चेनों पर उचक्कों ने हाथ साफ कर लिया। उचक्कों का शिकार यात्रा की शुरुआत में ही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद हुईं। उनके गले से चेन गायब हुई पता चलते ही उन्होंने शोर मचा दिया। ढूंढने पर उनकी चेन वहीं पड़ी हुई मिली। पर यह चेन कटी हुई थी। कुछ देर बाद ही क्षेत्र की ही रहने वाली एक अन्य महिला ने दूसरी महिला के टोकने पर गले पर ध्यान दिया तो वह भी हैरान रह गईं। उनके गले में पड़ी दो तोले से भी ज्यादा की चेन गायब थी। इसके अलावा यात्रा पूरी करके जब महिलाएं कथा स्थल पहुंचीं तो वहां भी सनसनी फैल गई। दो अन्य महिलाओं के गले से भी सोने की चेन कट चुकी थी। एक महिला चेन गायब होने का पता चलते ही कथा स्थल पर ही रोने लगी। एक महिला के नाक की नथ गायब होने की बात सामने आई। पुलिस को इसकी कानों कान खबर भी नहीं हुई। मेडिकल चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने चेन कटने की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई करने और आरोपियों को पकड़कर चेन वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी कैमरों को खंगालना भी शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page