ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 19 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

 

तबादला सूची के अनुसार, देहरादून के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी अब आशीष चौहान को सौंपी गई है। साथ ही वह सीईओ स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। जबकि अपूर्वा पाण्डेय को जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई हुआ। गढ़वाल मंडल के कमिश्नर पद की जिम्मेदारी आईएएस आनन्द स्वरूप को सौंप दी है।

 

देहरादून के वर्तमान डीएम सविन बंसल को अब शासन में सचिव, नियोजन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दून के नए डीएम अब तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी-उत्तराखण्ड सिविल एवियेशन डेवलपमेंट अथॉरिटी और निदेशक-खेल, युवा कल्याण देख रहे थे। बीपीआरसी पुरूषोतम सचिव-पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें सचिव-उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। डा. रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा वापस ले लिया है। अब उनके पास केवल तकनीकि शिक्षा का प्रभार रहेगा। विनय शंकर पाण्डेय से आयुक्त, गढ़वाल की जिम्मेदारी वापस लेते हुए सचिव नागरिक उड्डयन और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं आयुक्त स्वास्थ दिया गया है। मनुज गोयल से निदेशक मिशन एनएचएम का कार्यभार वापस लिया है। उनके शेष विभाग यथावत रहेंगे।

 

संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण का प्रभाए सौंपा है। अब तक यह जिम्मेदारी संदीप तिवारी संभाल रहे थे। सीईओ पीएमजीएसवाई की अतिरिक्त जिम्मेदारी अभिषेक रूहेला को दी है। सौरव गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है। आलोक कुमार पाण्डेय से अपर सचिव आईटी की जिम्मेदारी वापस लेते हुए नगर आयुक्त दून बनाया है। अब तक यह जिम्मेदारी संभाल रही नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा विद्यालय शिक्षा बनाया है। संदीप तिवारी को मिशन एनएचएम एवं एमडी जीएमवीएन बनाया है। दीप्ति सिंह को निदेशक खेल एवं युवा कल्याण, प्रतीक जैन को आयुक्त कर महानिरीक्षक निबंधन बनाया है। आकांक्षा को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page