ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। पति से मिलने हरिद्वार पहुंची महिला से कार और ऑटो चालक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही होटल मैनेजर को साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, यूपी के बिजनौर जिले से एक महिला, सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत पति से मिलने पहुंची थी। आरोप है हरिद्वार बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने फुसलाकर उसे अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूर जाकर ऑटो चालक ने महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शिव मूर्ति गली स्थित होटल ले गया। पीछे से ऑटो चालक भी पहुंच गया। होटल में कार चालक व ऑटो चालक ने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया। यहां से किसी तरह निकलकर पीड़िता शहर कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई।

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शिकायत की जांच करते हुए आरोपियों को नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार चालक की पहचान अंकित वर्मा निवासी नहटौर, बिजनौर, हाल निवासी श्रीराम एन्क्लेव सराय, ज्वालापुर व ऑटो चालक की पहचान श्याम साहू निवासी शास्त्रीनगर,कड़च्छ, ज्वालापुर के रूप में हुई। उक्त दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व होटल के मैनेजर गोविंदा सिंह निवासी कुंदरकी, मुरादाबाद, हाल निवासी सुकून गेस्ट हाउस, शिव मूर्ति गली के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों को जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page