ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियार हासिल करने के मामले में थाना कुंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ नामजद लोगों पर केस दर्ज किया है। एसओजी जांच में लाइसेंसों के फर्जी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी ने कुंडा पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पंजाब के तरनतारन जिले से जारी बताए गए कुछ शस्त्र लाइसेंसों की सत्यता की जांच की थी। जांच में पता चला कि अजय सिंह पुत्र बलकार सिंह, अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, जगदेव सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, जगदीश सिंह पुत्र हरपाल सिंह, कश्मीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, जगतार सिंह पुत्र हरि सिंह, सतनाम सिंह पुत्र कुंदन सिंह तथा कुलविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कुंडा के नाम पर लाइसेंस बने हैं। इस संबंध में तरनतारन जिला प्रशासन से पत्राचार किया । तरनतारन डीएम कार्यालय से एसओजी को ईमेल से जवाब मिला। जिससे स्पष्ट हुआ कि संबंधित नामों और लाइसेंस नंबर के कोई भी शस्त्र लाइसेंस उनके कार्यालय से जारी नहीं किए गए हैं। इसके बाद लाइसेंसों को फर्जी मानते हुए एसओजी ने कार्रवाई की संस्तुति की।

 

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ पर केस दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page