ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। ज्वालापुर की पुलिस ने उनके खिलाफ अमानत में खयानत, गाली-गलौज और मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला सरकारी ठेकेदार से निजी उपयोग के लिए ली गई कार को वापस नहीं करने से जुड़ा है। हरिलोक कॉलोनी निवासी राजेश कुमार गौतम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बीच पुराने रिश्ते थे। इसी भरोसे के चलते कुछ समय पहले राठौर ने कार मांगी थी। आरोप है कि लंबा समय बीतने के बाद भी कार वापस नहीं की गई। जब राजेश ने अपनी गाड़ी लौटाने को कहा तो पूर्व विधायक टालमटोल करने लगे। आरोप है कि बार-बार गाड़ी मांगे जाने पर राठौर ने न केवल मना किया, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page